आज शाम जुनपत गाँव में स्विफ्ट कार सवार बेखौफ बदमाशों ने राजकुमार शर्मा व् सरकारी गनर नितिन को गोलियों से भूना :दोनों की मौत
LOKESH GOSWAMI
आज शाम जुनपत गाँव में स्विफ्ट कार सवार बेखौफ बदमाशों ने राजकुमार शर्मा व् सरकारी गनर नितिन को गोलियों से भूना :दोनों की मौत आज शाम जुनपत गाँव में स्विफ्ट कार पर सवार बेखौफ बदमाशों ने सरकारी गनर सहित दो लोगों को गोलियों से भूना दोनों की मौके पर मौत हो गयी मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राजकुमार शर्मा उम्र 65 साल निवासी जुनपत बिजली विभाग के पूर्व जेई थे और उनका एक साल पहले प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा है। करीव 1. 5 साल पहले राजकुमार के बेटे नरेंद्र शर्मा की हत्या दादरी में कर दी थी। नरेंद्र शर्मा हत्या के मामले में गवाह था। और बेटे की हत्या के मामले में राजकुमार स्वयं गवाह थे जिसके बाद उनके परिवार को पुलिस से सुरक्षा मिली हुई थी। उनके व परिवार की सुरक्षा में चार सरकारी गनर लगे हुए थे। एसपी देहात संजय सिंह ने बताया कि आज स्विफ्ट कार पर सवार बदमाशों ने सुरक्षा में सेंध लगाते हुए राजकुमार शर्मा को उनके घर में घुस कर 6 गोलियां मारी और वहा से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान सुरक्षा में लगे सरकारी गनर नितिन वर्मा उम्र 28 साल निवासी बड़ौत जिला बागपत समेत राजकुमार की मौत हो गई। परिजनो का कहना है कि इस हत्याकाण्ड में जमीनी रंजिश थी और राजकुमार का छौलस गांव में 8 बीघे जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments are closed.