हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने लोगों के नाम हटाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा
LOKESH GOSWAMI हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने लोगों के नाम हटाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा बीते दिनों दनकौर कस्बे के विलासपुर में हुए बवाल में पुलिस ने 11 लोगो के नाम एफआईआर दर्ज की थी जिसमे 6 लोगो को जेल भेज दिया गया था हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने आज एक मांग पत्र लोगों के नाम हटाने की मांग को लेकर डीएम को सौंपा। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष चैनपाल प्रधान के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने कहा कि लोगों को जान बूझकर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि नामित किये गये लोगों के नाम यदि तत्काल नहीं हटाया गया तो हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस एक साजिश के तहत मामले को बढ़ावा दिया है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि जिंदल ने कहा कि दनकौर में झगड़े में नामित किये गये लोगों का नाम शीघ्र हटाया जाय । इस मोके पर विजय कसाना, हरेराम चावड़ा, गौरव सिंघल सुमित पंडित, विजय रावल, मुकेश शर्मा, नितिन पंडित, महेश शर्मा बादौली, आदि लोग मौजूद रहे
Comments are closed.