चचेरे भाई ने अपने ही भाई को मारी गोली :मौत

LOKESH GOSWAMI आज सुबह चचेरे भाई ने अपने ही भाई को गोली मार दी और फरार हो गया मिली जानकारी के अनुसार  ग्रामीणो का कहना है कि दोनों भाईयो का झगड़ा कई वर्षों से जमीन को लेकर चल रहा था मोहम्मदपुर गुर्जर गांव के रहने बाले  विमल नागर  उम्र (35 वर्ष ) अपने खेत में किसी और के ट्यूबवेल से पानी लगा रहा था और उसी समय विमल के ताऊ जी का लड़का सचिन आया और विमल से बोला की में पहले अपने खेत में पानी लगाउँगा इसी बात को लेकर झगडा करने लगा झगड़ा इतना बढ़ गया कि सचिन ने  विमल के सीने में गोली मार दी और फरार हो गया और विमल लहूलुहान होकर वही गिर गया इस घटना की जानकारी जव परिजनों को हुयी तव विमल के परिजन दौड़ कर खेत पर पहुंचे पहुँचते ही उन्होंने देखा कि गोली विमल के सीने में लगी है तव विमल को उठा कर  ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल लाये अस्पताल में डाक्टरों ने विमल को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

Comments are closed.