ग्रेटर नॉएडा के सेक्टर पी-3 में विश्व योग दिवस पर सैकड़ो लोगो ने योगासन किया
lokesh goswami
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 में भारतीय योग हेल्थ क्लब भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से पतंजलि हेल्थ क्लब द्वारा योग का आयोजन किया पतंजलि योग चिकित्सा केंद्र के अंकित आर्य ने लोगों को पवनमुक्त,डायबटीज, आसान, पांचहस्तासन वक्रासन कराया। वहीँ मानसिक परेशानी के लिए शशांकासन व कपाल भाति कराया।पातांजलि विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉ रूद्र भंडारी ने प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कपाल का मतलब मस्तिस्क और भाति का अर्थ चमकना है। शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश ठाकुर, आनंद भाटी,रजनी तोमर आदि भाप कार्यकर्ता शामिल हुए। हरीश ठाकुर ने कहा आज मोदी जी के आहवाहन पर पुरे विश्व में अंतरष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसके माध्यम से आज योग हर घर में प्रवेश कर गया है
Comments are closed.