जिलाधिकारी एनपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा.
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा स्वास्थ्य से जुड़ी अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और उनके व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार की कमी के कारण आम नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग की योेजनाओं का भरपूर लाभ आम नागरिकों तक नहीं पहुॅच पा रहा है। अतः विभाग के अधिकारी इस ओर विशेष ध्यान दे और पीएच सी एवं सीएच सी पर होने वाली बैठकों का रोस्टर बनाकर उन्हें आयोजित कराया जाये और उन बैठकों में नोडल अधिकारी आवश्यक रूप से भाग लेगें और आशाओं के माध्यम से गाॅव गाॅव में प्रचार प्रसार कराया जाना सुनिश्चित करेंगें।
श्री सिंह अपने कैम्प आफिस के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुये विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि उनके द्वारा एक बुकलेट तैयार करायी जाये जिसमें स्वास्थ्य विभाग की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाये और इस पुस्तिका को समस्त ग्राम प्रधानों, आशाओं, ग्राम में अध्यापक, ग्राम विकास अधिकारी, कार्यक्रम विभाग के स्टाफ को उपलब्ध करायी जाये और गाॅव में यह भी देख लिया जाये कि यदि कोई सरकारी सेवा निवृत्त स्टाफ हो तो उसें भी इस पुस्तिका उपलब्ध कराते हुये योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाये जिससें कि अधिक से अधिक आम नागरिक स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से लाभ अर्जन कर सकें।
उन्होनें बैठक में जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में पाया कि इसमें अभी तक 1594 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है जिसमें 20 लाख 44 हजार रूपये की धनराशि उपभोग की गयी है इस सम्बन्ध में उन्होनें कहा कि इसका व्यापक प्रचार कर अधिकाधिक प्रसव सरकारी अस्पतालों में कराने की कार्यवाही की जाये। इसीप्रकार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का सभी गरीब बच्चों को पूर्ण रूप से लाभ प्राप्त हो इसकी भी पीएचसी स्तर पर कार्य योजना बनाकर उसके अनुरूप इस प्रकार कार्य किया जाये कि कोई भी गरीब बच्चा ईलाज से वंचित न रहने पाये। श्री सिंह ने कहा कि नियमित टीकाकरण अभियान के दौरान भी 0 से 1 वर्ष तक के सभी बच्चों को टीकारण किया जाये और कोई भी बच्चा छूट न पाये ताकि सभी बच्चों को 6 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा कवच मिल सकें।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी अस्पतालों में रोगी कल्याण समिति की बैठकें नियमित रूप से करने के आदेश भी अधिकारियों को दिये। उन्होनंे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में क्षय नियन्त्रण कार्यक्रम, अन्धता निवारण कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम तथा पीसीपीएनडीटी एक्ट की भी समीक्षा की और सभी कार्यक्रमों में निरन्तर रूप से प्रगति बढाने के आदेश दिये। उन्होनंे यह भी कहा कि जनपद के सभी सरकारी चिकित्सालयों में विद्युत एवं जनरेटर आदि के संचालन के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी को जाॅच कराने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0आरके गर्ग, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी गण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एके सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
Comments are closed.