नॉएडा के सेक्टर 24 थाना पुलिस ने एक ऐसा सनसनी खेज खुलासा किया
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-26-JUNE-2015
देश की राजधानी दिल्ली से सटे नॉएडा के सेक्टर 24 थाना पुलिस ने एक ऐसा सनसनी खेज खुलासा किया जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जायेगे। बाप ने अपनी ही बेटी की झूठी शिनाख्त कर हत्या का आरोप लड़की के मौसेरे भाई पर लगा दिया।ये आरोप इस लिए लगाया की उसका पिता सोचता था की बेटी का मौसेरा भाई अनिल करोतिया उसे भगा कर ले गया है। जिससे उसकी पैसा कमाने वाली बेटी को वो भगा ले गया जिससे उसका खर्चा पानी बंद हो गया। क्यों की ये लड़की अपने बाप को कमा कर देती थी और जब वो पैसा नहीं देती थी तो उसके साथ उसका पिता मारपीट भी करता था। अगर बेटी की माने तो वो अपने पिता के लिए पैसे की मशीन के आलावा कुछ नहीं थी। और अब वो अपने पिता के साथ रहना भी नहीं चाहती है। नॉएडा पुलिस के साथ खड़ी ये वही युवती है जिसे नॉएडा पुलिस ने मुंबई के विकोली ईस्ट से बरामद किया है। आप को बता दे ये लड़की 22/10/2013 को सेक्टर 35 नॉएडा से पिता के अत्याचारों से परेशान होकर घर छोड़कर मुंबई भाग गई। जिसकी शिकायत उसके पिता ने नॉएडा पुलिस से की नॉएडा पुलिस कार्यवाही करते हुए आई पी सी की धारा 363 /366 के तहत मामला दर्ज कर लिया। वही मुंबई पहुंच कर युवती ने अपने भाई को फोन किया उसके बाद भाई सन्न रह गया और उसने घर वापस जाने की बात कही लेकिन लड़की ने कहा हम मर जायेगे लेकिन घर वापस नहीं जायेगे। उसके बाद वो मुंबई में एक मॉल में काम करने लगी और वही रहने लगी। लेकिन इस स्टोरी में नया मोड़ 09/03/2014 को आया जब बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में में एक युवती का शव मिला जिसकी शिनाख्त लड़की के माँ बाप और भाई ने की और कहा ये हमारी बेटी है जिसकी हत्या की गई है। और हत्या का आरोप अपनी ही बेटी के मौसेरे भाई अनिल करोटिया पे लगा दिया। उसके बाद 04/11/2014 को ककोड़ थाने ने IPC की धारा 302 /201 का मामला नॉएडा पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। उसके बाद नॉएडा पुलिस ने अपनी तफ्तीश सुरु की और जो निकल कर आया उससे नॉएडा पुलिस के भी होस उड़ गए। नॉएडा पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में जब मुंबई पहुंची और उसने हत्या के आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर हत्या की वजह पूछी तो अनिल सन्न रह गया उसने पुलिस से पुछा किसकी हत्या की है हमने तो पुलिस ने कहा तुम्हारी मौसेरी बहन जिससे तुम्हारा प्रेम प्रसंग चल रहा था और जिसे तुम भगा के लाए थे। अनिल करोतिया ने पुलिस से कहा वो तो जिन्दा है और पास में रहती है और हमारा उससे कोई लेना देना नहीं है। और फिर नॉएडा पुलिस को लेकर युवती के घर गया और जब नॉएडा पुलिस ने युवती से पूछताछ की और जो आरोप लड़की ने अपने माँ बाप पे लगाये उसे सुनकर नॉएडा पुलिस सन्न रह गई। पुलिस का कहना है लड़की बालिक है और लड़की का बयान कोर्ट के सामने कराया जायेगा और कोर्ट जो आदेश करेगा उसका पालन किया जायेगा। इस पूरे मामले का भले ही नॉएडा पुलिस ने खुलासा कर दिया हो लेकिन उस लड़की की हत्या किसने की जिसका शव बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में मिला था। क्यों की झूठी शिनाख्त की वजह से बुलंद शहर पुलिस ने तो उसकी फाइल ही बंद कर दी है। ऐसे में सवाल ये उठता है की वो लड़की कौन थी और उसकी मौत कैसे हुई और क्या उसे इंसाफ मिल पायेगा
[youtube http://www.youtube.com/watch?v=p-TYY7Ma_94&w=420&h=315]


Comments are closed.