भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अभिनन्दन समारोह में जुटा मुस्लिम समुदाय

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्याम जाजू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय कार्यालय 11 अशोका रोड, नई दिल्ली में भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा के युवा नेता व अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा समिति के नेशनल चेयरमैन चै० जमशेद आलम की ओर से आयोजित अभिनन्दन समारोह में भाजपा के कईं बड़े नेतागण, कईं समाजिक संस्थाओं के सदस्य व मुस्लिम समुदाय के उलमा तथा सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर श्री श्याम जाजू का अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर श्री श्याम जाजू ने कहा कि देश के विकास में प्रत्येक समुदाय तथा जाति के लोगों को साथ लेकर चलने की भाजपा की नीतियां आज परवान चढ़ रही हैं तथा विशेषकर अल्पसंख्यक समाज के विकास पर केन्द्रित योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय अब किसी एक दल की बपौती नही रह गया है , बल्कि समाज में बड़े स्तर पर समाजिक, शैक्षिक व राजनीतिक जागरूकता आई है तथा यह समाज तेज़ी के साथ मुख्य धारा में जुड़ रहा है। वरिष्ठ नेता गिरिश जुयाल ने भारत की गंगा जमुनी तहजीब की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उम्मीद जताई कि देश के मुस्लिम समुदाय का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में चहुँमुखी विकास होगा।
इस अवसर पर चै० जमशेद आलम ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रत्येक समुदाय को साथ लेकर चल रहे हंै पूर्व में ऐसा होता तो आज मुस्लिम समुदाय की दशा व दिशा बदली हुई होती। उन्हांेनें कहा कि 65 वर्षों तक इस समुदाय क® सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया गया, किंतु उनके विकास की तरफ ध्यान नही दिया गया, अब मुस्लिम समुदाय देश के चहुँमुखी विकास में अपनी भागीदारी चाहता है।
अभिनन्दन समारोह के उपरांत एतिहासिक महांदियान मस्जि़द परिसर में सभी लोगों के लिए रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री साहिल बाबा हठयोगी, हाजी नईम अहमद, लईक अहमद, मोलाना मुर्तजा, हाजी फारूख़, इलियास भाई, मुन्सी बाबा उर्फ अब्दुल रसीद, मुमताज चावला, चै० युसुफ अली, इदरीश खान आदि मौजूद थे।

Comments are closed.