जंतर मंतर से नितीश के खिलाफ आवाज बुलंद, चुन ाव आयोग को सोपा ज्ञापन

जंतर मंतर से नितीश के खिलाफ आवाज बुलंद, चुनाव आयोग को सोपा ज्ञापन
– जद (यू) के चार राज्य प्रमुखों ने दिया धरना
– चुनाव रद्द कराने आयोग को सोपा ज्ञापन
नई दिल्ली (ईएमएस)! जनता दल यूनाइटेड (यू) पार्टी के चार राज्य प्रमुखों ने सोमबार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितीश कुमार के असंवैधानिक निर्वाचन को रद्द कराने एवं पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकतंत्र बचाव अभियान का शंखनाद किया!
दोपहर 12:00 बजे से कार्यकर्ताओं ने राजधानी के जंतर मंतर से अपनी आवाज बुलंद की!
लोकतंत्र बचाव अभियान के बारे में मध्यप्रदेश जनता दल यूनाइटेड पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद यादव ने बताया कि लोकतंत्र बचाव अभियान का शंखनाद कार्यक्रम जोरदार रहा, साथ ही विरोध मार्च करते हुए चुनाव आयोग को ज्ञापन सोपा हे! चुनाव आयोग से संवैधानिक अधिकारों के तहत जनता दल यूनाइटेड पार्टी के संविधान के अनुसार दल के अंदर अंतरित लोकतंत्र बहाल करने एवं नितीश कुमार के असंवैधानिक निर्वाचन को शीघ्र रद्द करने की मांग की गई हे! उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओ ने लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ एवं नितीश कुमार का असंवैधानिक निर्वाचन रद्द करो के नारे लगाए! प्रदर्शन के दौरान गोविन्द यादव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस पूरे मामले को लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंप दिया गया हे! इस ज्ञापन में नितीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड के संविधान के खिलाफ असंवैधानिक निर्वाचन को रद्द करने की मांग की हे! इस विरोध में उनके साथ पश्चिम बंगाल के पार्टी अध्यक्ष अमिताव दत्ता एवं उत्तराखंड इकाई अध्यक्ष प्रमोद शर्मा एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर बलवीर सिंह भी उपस्थित रहे हैं! प्रदर्सन में जनता दल यूनाइटेड पार्टी के बरिष्ट नेता चंद्रशेखर आजाद, परमानद रेड्डी, गोविन्द सिंह नेगी, श्रीमती सोनिया सिंह, मुकर्रम हुसैन, सिया प्रसाद सिंह, कुमारी रजिया बेगम, श्रीमती रेनू गुप्ता, श्रीमती गीता सिंह चौहान, ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य साथियो ने भाग लिया!

Comments are closed.