नॉएडा सेक्टर 24 की पुलिस ने ठगी करने वाले एक गिरोह के 6 लोगो को गिरफ्तार किया

NOIDA ROHIT SHARMA

DATE-04-07-2015

नॉएडा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो विदेशो में नौकरी दिलाने के सपने दिखाकर सेकड़ो लोगो को चुना लगा चूका है ये  सफलता मिली है सेक्टर 24 पुलिस को। …. पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार किया है ये लोग दिल्ली में विदेश भिजवाने के नाम से एक ऑफिस चला रहे थे। …. ये लोग लोगो से गल्फ कंट्री में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। …पहले ये लोग नकली वीजा तैयार करते थे फिर यूपी दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में लोगो को बाहर भेजने के नाम पर मोटी रकम लेते थे यहाँ तक पार्टी को नकली वीजा गल्फ कंट्री की कम्पनी को दिया करते थे जब पीड़ित दूसरे देश जाता था तो वहां पर उसे नकली वीजे का पता चलता था। ……यहाँ तक दोनों तरफ का एयर टिकट भी ये लोग कराते थे लेकिन जैसे ही पीड़ित विदेश पहुंच जाता था तो उसकी वापसी का टिकट कैंसिल करा कर उस पैसे को भी रख लेते थे.…इनके पास से 80 पासपोर्ट 20 से अधिक फ़र्ज़ी वीजे सहित भारी मात्रा में फ़र्ज़ी दस्तावेज बरामद किये गए है। …… इन लोगो ने सेक्टर 22 में रहने वाले एक शख्स को अपना निशाना बनाया लेकिन वो विदेश नही जा पाया तब जाकर उसने पुलिस का सहारा लिया और पुलिस ने छानबीन करने के बाद आज इन लोगो को गिरफ्तार कर लिया। …… ये लोग अब तक 100 से अधिक लोगो को चुना लगा कर करोड़ो रुपए कमा चुके है पुलिस ने इन सबको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

नॉएडा सेक्टर 24 की पुलिस ने ठगी करने वाले एक गिरोह के 6 लोगो को गिरफ्तार किया

vlcsnap-2015-07-04-19h47m21s184

 

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=29VVe3Shp7A&w=420&h=315]

Comments are closed.