उद्यमियों की समस्याओं को वास्तविकता के धरातल पर निस्तारित करें-जिलाधिकरी.

जिलाधिकारी श्री विमल कुमार शर्मा ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि जनपद में औद्योगिक वातावरण को उत्तरोतर मजबूती मिलती रहे इसके लिये अधिकारीगण उनकी समस्याओं को वास्तविकता के धरातल पर निस्तारित करें, ताकि उद्यमियों को किसी भी विभाग के चक्कर न काटनें पड़े।
जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धुओं की बैठक की अध्यक्षता कर रहें थे। उन्होने कहा कि उद्योग अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। इसलिये आवश्यक है कि जनपद में न केवल उद्योग बढ़े ही बल्कि व पूरी तरह से चले भी। उन्होने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में उदासीनता दिखानें वालें अधिकारियों के विरूद्ध वे कार्यवाही भी करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अधिकारी उद्यमियों की समस्याओं को समझे और उसके समाधान के लिये सकारात्मक रूप अपनाकर निश्चित अवधि में उसका समाधान भी करें। उन्होने कहा कि सरकार और शासन की मंशा है कि उद्योग बढ़े और पनपें।
बैठक में इण्ड़ एरिया मैन्यू0 एसों0 रजि0 ई-43 बी0एस0 रोड़ गाजियाबाद के एक प्रकरण में जिलाधिकारी ने यू0पी0एस0आई0ड़ी0सी0 तथा उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह ड़ी0सी0 उद्योग के साथ बैठक कर स्वदेशी पोलीटेप्स के भू-खण्ड़ों में स्थापित उद्योगिक इकाईयों को तत्परता के साथ विद्युत का कनैक्शन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। उन्होने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि विगत दो वर्षो से अभी तक वहां की औद्योगिम इकाईयों को कनैक्शन उपलब्ध नही कराये गये है। जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में मुख्य अभियन्ता विद्युत से भी फोन पर वार्ता कर तत्काल प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होने लोनी एस्टेट इण्डस्ट्रियल एसो0 के प्रकरण शन्तिनगर गेट से दिल्ली नालें तक 10 फुट नाला बनाने की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्देश दिये कि इस कार्य में निर्धारित तिथि पर प्रगति सामने आनी चाहिए। उन्होने कहा कि इस प्रकरण को किसी भी दशा में लम्बा न खेचा जाये।
जिलाधिकारी ने उद्यमियों से भी कहा कि वह अपनी समस्याओं को अधिक से अधिक उद्योग बन्धुओं में रखें ताकि उनका समाधान भी सभी के समन्यवित प्रयास से किया जा सकें। उन्होने कहा कि जिस समस्याओं के समाधान में कही परेशानी हो तो वहां त्रिपक्षीय वार्ताएं आयोजित कराई जाये, ताकि सही मायनों में समाधान सामने आ सकें। बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राम अभिलाषा त्रिपाठी, यू0पी0एस0आई0ड़ी0विद्युत सहित अनेक सभी विभागों के अधिकारी, उद्यमी प्रतिनिधि हरिओंम प्रसाद सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक का संचालन डी0सी0 उद्योग श्री हिमांशु गंगवार ने किया।

 

Comments are closed.