9 जुलाई को डीएनडी पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता

LOKESH GOSWAMI भारतीय किसान यूनियन के समस्थ कार्यकर्ताओ ने कल शाम चोरौली गाँव में पंचायत की और  9 जुलाई को डीएनडी टोल फ्री कराने का निर्णय लिया है और भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चैरोली ने बताया  कि अगर डीएनडी टोल फ्री नही किया गया तो भारतीय किसान यूनियन के समस्थ कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे और जब तक डीएनडी टोल फ्री नही होगा तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा उन्होंने यह भी कहा कि डीएनडी टोल बनाने में जितने  रुपये की लागत लगी थी उससे  केई गुना रुपया टोल के माध्यम से वसूला जा चूका है और इसे आम जनता के लिए तत्काल  फ्री कर दिया जाय इस मोके पर प्रकाश फौजी ,संजय शर्मा ,धर्मेद्र चैरोली,सचिन जैन ,अतुल कुमार ,विकाश पण्डित ,प्रमोद सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Comments are closed.