नॉएडा में आज से भाजपा का विशेष महासम्पर्क अभियन शुरू
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-06-07-2015
महासम्पर्क अभियान के तहत चार दिवसीय कार्यशाला का नोएडा महानगर में आयोजन किया गया। सभी 12 मंडल हरोला, नयाबांस, अट्टा, सरस्वती शिशु मंदिर, चैडा़, गिझौड़, ममूरा, हिण्डन विहार, बरौला, छलेरा एव ंभंगेल मडल में पार्टी के सक्रीय सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। महासम्पर्क प्रमुख गिरीश कोटनाला ने बताया कि चार दिवसी कार्यशला का हिण्डन विहार में समापन किया गया। इस प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक मंडल में प्रशिक्षित सभी सक्रीय सदस्य 6 से 10 जुलाई तक विशेष महासम्पर्क अभियन चलाएंगे। इस अभियान को लेकर चार सदस्यीय विशेष निगरानी कमेटी का गठन किया है, जिसमें अमित त्यागी, रमेश शेखर, सुनीत भाटी एवं मनोज चैहान को रखा गया है। सभी सक्रीय सदस्यों को महाासम्पर्क अभियान की दैनिक प्रगति रिपोर्ट सौपनी होगी। कार्यशाला के दौरान महनगर अध्यक्ष विजेन्द्र नागर, बृजपाल चैहान, दिनेश डिमरी, राकेश शर्मा, गिरीश कोटनाला, मनोज गुप्ता पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने मौजूद सभी सक्रीय सदस्यों को 10 जुलाई तक बने प्राथमिक सदस्यों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। यह सूची 11 जुलाई को कानपुर में होने वाली महासम्पर्क अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश संगठन को सौपी जायेगी।


Comments are closed.