आंधी-बारिस में टूटे बिजली के तार

ग्रेटर नोएडा। मंडी श्याम नगर में आंधी-बारिस के  चलते रविवार को बिजली की 11 हजार वोल्टेज की लाइन के तार टूट कर जमीन पर
गिर गए। इससे एरिया में बिजली गुल हो गई। साथ ही ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप है कि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आए दिन तार टूट कर जमीन पर गिर जाते हैं, जिससे कोई इनकी चपेट में आ सकता है। जिसकी तरफ विभागीय अफसर कोई ध्यान नही देते है। वहीं विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में कार्रवाई का दावा किया है।

Comments are closed.