नोएडा के सेक्टर 67 इंडस्ट्रियल इलाके में एक बड़ा हादसा देखने को मिला

NOIDA ROHIT SHARMA

DATE-10-07-2015

दिल्ली एन सी आर में  हो रही बारिश सेें नोएडा के सेक्टर 67 इंडस्ट्रियल इलाके में एक बड़ा हादसा देखने को मिला जहा एक कंपनी की चारदीवारी झुग्गी के ऊपर गिर गई और जिससे झुग्गी में रह रहा पंकज का परिवार उसकी चपेट में आ गया जिससे पंकज(45) और उसके बेटे हेमंत(18) की मौके पर ही मौत हो गई और पंकज की पत्नी सुनीता (39) और बेटी मीरा (16) और पडोसी का बेटा मुकेश (15) गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।आप को बता दे ये हादसा जब हुआ तब पंकज अपने परिवार के साथ झुग्गी में टी वी देख रहा था ।वही नॉएडा पुलिस ने कंपनी के मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जाँच सुरु कर दी है । ये वही दीवार है जो इन झुग्गियों पे गिरी थी जिसकी चपेट में एक परिवार आ गया ।बारिश इतनी तेज थी की सारी झुग्गियों में पानी भर गया और इसी जलभराव से कंपनी की चार दिवारी गिर गई जिसमे टी वी देख रहे पंकज का परिवार आ गया ।हालांकि इस हादसे से झुग्गी के लोग काफी डरे हुए है और झुग्गी छोड़कर सड़क के किनारे परिवार के साथ बैठे है ।  हालांकि इस हादसे के बाद से नोएडा पुलिस कंपनी मालिक की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कंपनी मालिक का कोई पता नहीं चल पाया है।

नोएडा के सेक्टर 67 इंडस्ट्रियल इलाके में एक बड़ा हादसा देखने को मिला

vlcsnap-2015-07-10-18h55m06s186

vlcsnap-2015-07-10-18h55m12s252

 

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=JeH0876PxGk&w=420&h=315]

Comments are closed.