नॉलेज पार्क पुलिस ने अवैध शराब से भरी 170 पेटी सहित ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
LOKESH GOSWAMI बीती रात नॉलेज पार्क पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब से भरी ट्रैक्टर ट्राली को गढ़ी गांव के पास से पकड़ लिया है । थानाध्यक्ष नॉलेज पार्क संजय वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरियाणा से लायी जा रही शराब से भरी ट्रैक्टर और ट्रॉली को गढ़ी गांव के पास पकड़ लिया है ट्राली में 170 पेटी शराब भरी हुयी थी । हालाँकि शराब माफिया मौके से फरार हो गए फिलहाल पुलिस शराब माफियो की तलाश कर रही है
Comments are closed.