एनपी सिंह ने कहा कि जिले के सभी प्रकार के माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही कि जाय
LOKESH GOSWAMI
जिले के सभी प्रकार के माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही कि जाय जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि गौतमबुद्धनगर की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाई जाय जिसमें पूरे जिले में अवैध रूप से धन कमाने बाले माफियो पर लगाम लग सके जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर दिल्ली से लगा होने के कारण यहॉ पर कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिये जनपद के सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है सभी अधिकारी इस महत्व को समझे और कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये अपने अपने क्षेत्र में ऐसी गोपनीय कार्यवाही करें जिससें कि जनपद की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से मजबूत बनी रहे । इसके लिये जिलाधिकारी एनपी सिंह ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुये कहा कि जनपद के सभी माफियाओं का चिहिन्त किया जाये जो कि अवैध धन्धे करते है उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कर उन्हें गुंडा एक्ट में भी निरूद्ध कराया जाये। और कहा कि जनपद की कानून व्यवस्था बनाने रखने में भूमि के छोटे-बडे़ विवादों की बहुत ही गहरी भूमिका होती है राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी इस दिशा में संयुक्त कार्यवाही करते हुये थानाबार उनका निस्तारण कराये और उनका डिजीटल रिकार्ड भी रखा जाये। इसी प्रकार उन्होनें थानाबार सभी धार्मिक स्थलों को नागेन्द्र प्रसाद सिंह। चिन्हिकरण कर वहॉ पर कार्यरत का नाम तथा दूरभाष नम्बर का रिकार्ड भी बनाकर प्रत्येक थाने में रखा जाये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि असामाजिक तत्वों के माध्यम से बिना किसी मुद्दे के कानून व्यवस्था को विगाड़ने का प्रयास किया जाता है उन पर पैनी दृष्टि बनाकर रखी जाये और ऐसा करने वालों के खिलाफ तुरन्त कार्यवाही कर दी जाये। श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में साहूकारी के कार्य का जाल फैला हुआ है जिसमें 120 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज लेने तक की गोपनीय सूचना प्राप्त हो रही है सम्बन्धित उपजिलाधिकारी इस दिशा में कडा प्रहार कर दोषियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करें ताकि गरीबों का शोषण न हो सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के द्वारा गुण्डा एक्ट का दायरा बढाया गया है इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि अधिकारियों के द्वारा उसका प्रयोग अधिक से अधिक किया जाये ताकि होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकें। इसी प्रकार उन्होनें नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में ग्राउण्ड वाटर के दोहन पर पूर्णतः रोक लगाने के लिये बड़ी कार्यवाही के भी संकेत दिये है। श्री सिंह ने इस
सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी को इस कार्य का नोडल अधिकारी बनाते हुये उन्हें गौपनीय तरीके से निरन्तर जॉच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही कर प्रत्येक सप्ताह रिर्पोट भी तलब की है। उन्होनें यह भी कहा कि जनपद में पुलिस एवं प्रशासन के सभी अधिकारी जनपद में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं को भी बहुत ही गम्भीरता के साथ लेकर उनपर कार्यवाही करें ताकि होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकें। जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यो की समीक्षा करते हुये अभियोजन कार्य संतोषजनक नहीं पाया और इस सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही के भी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दियेे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 प्रीतिन्दर सिंह ने कहा कि वर्तमान में जिसप्रकार से नशे से सम्बन्धित ड्रग्स की रोकथाम के लिये जो बड़ी कार्यवाही की गयी है इसें निरन्तर रूप जारी रखा जाये और पूरे जनपद को इससे मुक्त कराने की कार्यवाही की जाये पुलिस अधिकारियों को यदि कही पर भी अफीम, गान्जा, भॉग
आदि की सूचना प्राप्त हो तुरन्त कडी कार्यवाही की जाये। उन्होनें पुलिस विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि पूरे जनपद में एनजीटी का स्पष्ट आदेश है कि यदि कोई ट्रक खुली रेत-बजरी सामान ले जाता है तो प्रथम चालान 5 हजार तथा उसके बाद यदि वह उल्लघंन करता है तो 50 हजार का चालान किया जाये इसे पूरे जनपद में कडाई से पालन सुनिश्चित कराया जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन चन्द्रशेखर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी गण, पुलिस विभाग के अधिकारी गण, आबकारी, खनन, ड्रग्स, आपूर्ति आदि विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
Comments are closed.