कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बने राजकुमार भारती

LOKESH GOSWAMI उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने पार्टी के प्रकोष्ठों का विस्तार करते हुए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में राजकुमार भारतीय को गौतमबुद्धनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष योगी जाटव ने राजकुमार भारतीय को पत्र देकर जिम्मेदारी शौंपी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा अध्यक्ष चुनाव में एससी/एसटी की बड़ी भूमिका होगी। बसपा दलितों का उपयोग अपने हित के लिए किया करती रही है, कांग्रेस के कार्यकाल में ही दलितों का विकास हुआ है, भाजपा सरकार ने  भूमि अधिग्रहण बिल में दलितों के अधिकार को खत्म कर दिया है। इस दौरान राजकुमार भारतीय ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों, यसूलों, नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम करूंगा। जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने बतया कि जिले में नए सिरे से कांग्रेस पार्टी सभी प्रकोष्ठ का गठन कर रही है, जिसके तहत एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को मनोनीत किया गया है। इस दौरान संजय कटारिया प्रदेश कटारिया प्रदेश संयोजक, गणेश जाटव प्रदेश सचिव, वीरेन्द्र गुड्डू, राजकुमार भाटी,उदयवीर भाटी, मनोज चौधरी जिला प्रवक्ता, राजेश शर्मा, अशोक पंडित अध्यक्ष सेवादल, भूपेन्द्र भाटी युवा मोर्चा अध्यक्ष दादरी मौजूद रहे।

Comments are closed.