उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर खाकी शर्मसार हुई

NOIIDA ROHIT SHARMA

DATE-14-07-2015

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर खाकी शर्मसार हुई। ग्रेटर नॉएडा के इकोटेक थाना क्षेत्र में  देर रात पीसीआर 82 में तैनात सिपाही राजकुमार राठी और जसपाल सिंह ने शराब के नशे में अपने दोस्त की पार्टी से लौट रहे जयप्रकाश पाण्डेय और ड्राइवर को जरा सी बात पे गोली मार दी। गोली जय प्रकाश के दाहिने हाथ को उड़ाते हुए ड्राइवर सतीश कुमार  को जा लगी। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाक्टरों की माने तो जय प्रकाश का दाहिना हाथ काटना पड़ा नहीं तो जहर पूरे शरीर में फ़ैल जाता।  हालांकि पुलिस ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर जाँच सुरु कर दी है। वही इस मामले में दो गार्डो को भी हिरासत में लिया है। ये तश्बीर है जय प्रकाश पाण्डेय की जिसे जरा सी बात पे नॉएडा में तैनात सिपाही राजकुमार राठी और जसपाल सिंह ने गोली मार दी। जय प्रकाश के परिजनों की माने तो उनका भाई अपने दोस्त सुनील खारी के घर ग्रेटर नॉएडा पार्टी में गया था। लौटने में काफी रात हो गई थी तो उनके दोस्त सुनील खारी ने अपनी गाड़ी आई 20 और ड्राइवर सतीश कुमार को अपने दोस्त को घर छोड़ने के लिए भेजा। ये लोग गाड़ी में बैठ कर निकले ही थे की पुलिस की पीसीआर ने उन्हें रोक लिया और पूछा की कहा से आ रहे हो जय प्रकाश ने बताया की हम पार्टी से आ रहे है। जिसके बाद पुलिस वालो ने कहा पार्टी तो अब हम भी लेंगे और दोनों पुलिस वाले नशे में थे जिसके बाद कहा सुनी हुई और पुलिस वालो ने उनपर गोली चला दी जो जय प्रकाश के दाहिने हाथ में लगते हुए ड्राइवर सतीश के जा लगी। इस गोली बारी में जय प्रकाश को अपना दाहिना हाथ गवाना पड़ा। परिजनों का साफ कहना है की उनके भाई और ड्राइवर ने बताया है की गोली पुलिस ने मारी है लेकिन पुलिस अधिकारी अपने सिपाहियों को बचाने के लिए मासूम गो गार्डो को फसा रहे है जिनका इस केस से कोई लेना देना नहीं है। ये है वो दोनों गार्ड जिन्हे पुलिस ने हिरासत में लेकर इस गोली कांड में शामिल होने का शक जता रही है। पुलिस अधिकारियो  तो जय प्रकाश जैसे ही ड्राइवर के साथ निकले वैसे कुछ दूर पे चोर चोर की आवाज आई तो गार्ड ने फायरिंग कर दी और जब ड्राइवर की बचाओ बचाओ की आवाज आई तो पुलिस वालो ने भी फायरिंग कर दी लेकिन गोली गार्ड की लगी या पुलिस की इसकी जाँच की जा रही है। वही सूत्रों की माने तो गार्ड के पास गन थी ही नहीं।वही गोली की बुलेट से ही पता चल जाता है की गोली किस गन से चली है । लेकिन पुलिस को इस वारदात के कई घंटे बीत जाने के बाद भी ये पता नहीं चल पाया की गोली किसकी लगी ।

 उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर खाकी शर्मसार हुई

vlcsnap-2015-07-14-18h22m14s214

vlcsnap-2015-07-14-18h22m21s37

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=EDAyuPyeo8o&w=420&h=315]

Comments are closed.