पण्डित चन्द्र शेखर आजाद के जन्म दिवस पर विशेष : प्रशान्त त्यागी
अमर शहीद पण्डित चंद्र शेखर आजाद का जन्म आज के ही दिन मध्य प्रदेश जिला झबुआ के भावरा गाव में पण्डित सीता राम तिवारी के घर 23 जुलाई 1906 को माता जगरानी के गर्भ से हुआ।। आदि वासी इलाका होने के कारण भीलों के साथ रह कर आजाद ने बचपन में ही तीरंदाजी का अभ्यास कर लिया। माता आजाद को संस्कृत का विद्वान बनाना चाहती थी इस लिए 13-14 वर्ष की अवस्था में बनारस भेज दिया । सन् 1921 में गांधी जी के आह्वान पर असहयोग आंदोलन में कूद पड़े। 15 वर्ष की आयु में जेल गए जहां उन्हें 14 बेंतों के सख्त सजा हुई ।। जज के पूछने पर अपना नाम आजाद और घर जेलखाना बताया किन्तु दुबारा कभी जेल नही गए। 1922 में गांधी जी के अहिंसावाद से खिन्न होकर क्रांतिकारी चटर्जी के माध्यम से हिंदुस्तान रिपब्लिकन पार्टी के संस्थापक आर्य वीर पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के क्रांतिकारी दल में शामिल हो गए।
लाला लाजपत राय के हत्यारे सांडर्स के वध में विशेष भूमिका निभाई। पुलिस आजाद का पीछा करती रही।
आजाद का निशाना अचूक था 1925 में काकोरी काण्ड के बाद जब अंग्रेज पुलिस पागल कुत्ते की तरह आजाद को ढूंढती फिर रही थी उस दौरान आजाद गाजियाबाद के निकट हिंडन नदी के किनारे जंगल में एक आर्य सन्यासी स्वामी भीष्म जी महाराज के आश्रम में एक रात छत पर सो रहे थे की अचानक जोर से आंधी तूफ़ान आ गया।। उस तूफ़ान के दौरान एक जंगली जानवर ज़रक आश्रम की और चिंघाड़ता हुआ आया, आजाद ने अँधेरी तूफानी रात में ज़रक नामक खूंखार जानवर की आवाज पर उसे गोली मारी सुबह उठ कर आश्रम के विद्यार्थियो ने देखा कि आश्रम से कुछ दूरी पर जर्क मरा पड़ा है और गोली उसके मुह में लगी थी।
बेहद निडर थे आजाद एक बार आजाद पुलिस से बचते हुए अपने साथी के साथ जंगल में एक साधू की कुटिया के बाहर सो रहे थे जंगली जानवरों के डर से साथी को तो नींद नही आई किंतु आजाद लेटते ही सो गए थोड़ी देर में साथी ने देखा एक बड़ा सारा साँप आजाद के शरीर पर चढ़ गया साथी ने बड़ी सावधानी से आजाद को जगा कर सावधान करने का यत्न किया आजाद जगे सांप को देखा और चुपचाप लेटे रहे थोड़ी देर बाद सांप चला गया और थोड़ी देर बाद आजाद फिर गहरी नींद सो गए।
सुबह उठे साथी और आजाद साधू वेश में सड़क पर चले जा रहे थे कि अचानक पुलिस की एक टुकड़ी सामने से आती नजर आई जो आजाद को ही तलाश रही थी ।। आजाद ने तुरन्त कुर्ते की जेब में पड़े अपने माउजर पिस्तौल पर हाथ रखा और बिन घबराए पुलिस टुकड़ी के बीच से निकले शक्ल देख कर पुलिस को शक हुआ पूछा तुम आजाद हो आजाद ने निर्भीकता से बिना घबराए हंसते हुए कहा हाँ बच्चा हम साधू तो सदा आजाद ही रहते हैं।। पुलिस उनसे सन्यासी समझ कर आगे बढ़ गई।
क्रांतिकारी भगत सिंह को जेल से छुड़ाने की एक अंतिम कोशिश आजाद ने 27 फ़रवरी 1931 को आनन्द भवन में नेहरू से मिलकर की किन्तु नेहरू ने भगत सिंह को बचाने से साफ मना कर दिया।। आजाद गुस्से में नेहरू को बुरा भला कहते आनन्द भवन इलाहाबाद से निकल कर सीधे अगली योजना के लिए अल्फ़र्ड पार्क चले गए वँहा किसी साथी का इंतजार कर रहे थे की अचानक पुलिस ने चारो तरफ घेर लिया दोनों तरफ से गोलियां चली बहुत से अंग्रेज पुलिस के सिपाही अधिकारियों को मार कर अंत में पुलिस की गोलियों से शहीद हो गए भारत माता की आजादी के वीर सैनानी।
दुश्मनों की गोलियों का हम सामना करेंगे।
आजाद ही जिए हैं आजाद ही मरेंगे।
आज अमर शहीद पण्डित चन्द्र शेखर आजाद के जन्म दिवस के अवसर पर कोटिशः नमन।
(प्रशान्त त्यागी)
महासचिव
राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन
Comments are closed.