अधिवक्ताओं का धरना जारी

ग्रेटर नोएडाः- जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोशिऐशन गौतमबुद्धनगर के द्वारा आगामी माह में होने वाले चुनाव के लिए जो मतदाता सूची बनाई गई है उसको लेकर अधिवक्ताओं के द्वारा अनिश्चित कालीन धरना बार रूम में दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बैठे अधिवक्ताओं का कहना है कि वर्तमान अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा ऐसे लोगों को मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है जो कि यहां पर विधि व्यवसाय नहीं कर रहे है। जिसके चलते स्थानीय अणिवक्ताओं के हितों का हनन हो रहा है और अधिवक्ताओं की एकता कमजोर होती दिखाई दे रही है। धरना स्थल पर अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए विपिन भाटी एडवोकेट ने कहा कि जब तक यह मतदाता सूची सही नहीं हो जाती है जब तक धरना जारी रहेगा और कहा कि वर्तमान सचिव के द्वारा इस लड़ाई को कमजोर करने के लिए सात अधिवक्ताओं के खिलाफ सूरजपुर थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है, उससे यह लड़ाई बन्द होने वाली नहीं है। इस मौके पर मुख्य रूप से विजय चैधरी, प्रमेन्द्र भाटी, सरदार बंसल, प्रताप कटारिया, राजीव तौंगड, ओमप्रकाश चेयरमैन, बलवीर सुमन, ठा0 दलवीर, कमलेश चैधरी, राकेश गौतम, ओमप्रकाश मधुर, अजय हूण, योगेश नागर, राखी छौंकर, अंजू भाष्कर, अशोक भाटी, कुलदीप नागर, चमन नागर, उमेश भाटी, नीरज भाटी आदि सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.