STUDENTS PUT A LOCK TO THE OUTER DEKHI SCHOOL – DRUNK TEACHERS , NO PRINCIPAL
बाहरी दिल्ली के कंझावला में छात्रों ने जड़ा स्कूल पर ताला। छात्रों का कहना… स्कूल में भारी अव्यवस्था…. शराब पी कर आते हैं शिक्षक। दो महीने से प्रिंसिपल तक नहीं हैं स्कूल में मौज
ये है कंझावला इलाके के सविता कॉलोनी का सरकारी स्कूल जहाँ दो महीनों से प्रिंसिपल तक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। छात्रों का आरोप है की शिक्षक क्लास में शराब पी कर आते हैं। स्कूल में पढाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ती होती है।
एक और जहाँ केजरीवाल सरकार शिक्षा का बजट दोगुना करने की बात प्रचारित कर अपनी पीठ थपथपा रही है वहीँ दूसरी ओर राजधानी के सरकारी स्कूलों में व्याप्त अव्यवस्था की पोल लगातार खुल रही है।
बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में सविता कॉलोनी में स्थित सरकारी स्कूल में छात्रों में भरा असंतोष कुछ इस तरह बाहर आया की सैकड़ों छात्रों ने मिल कर अपने ही स्कूल पर ताला जड़ दिया। छात्रों का कहना है की तमाम शिकायतों के बाद भी जब हालात नहीं सुधरे तब उनको ये उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। छात्रों ने ये भी आरोप लगाया है की कुछ शिक्षक शराब पी कर स्कूल में प्रवेश करते हैं और उनको डराते धमकाते हैं की अगर किसी को ये बात बताई गई तो वह उनको परीक्षा में फेल कर देंगे।
शिक्षा विभाग की अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल तक तो जरूर पहुँची लेकिन मामले पर कुछ भी बोलने से बचती रही। हालाँकि वह प्रदर्शनकारी छात्रों को मनाने और ताला खुलवाने की कोशिश करती हुई जरूर
देश की राजधानी और सरकारी स्कूलों की ये स्थिति। बाहरी दिल्ली के स्कूलों से लगातार शिकायतें आती रही हैं लेकिन तमाम शिकायतों के बावजूद छात्रों का ये कहना है की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। राज्य में सत्ता पर काबिज़ आम आदमी पार्टी सरकार तमाम विज्ञापनों के माध्यम से शिक्षा का बजट दोगुना करने की बात कह कर अपना पीठ जरूर थपथपा रही है लेकिन जमीनी स्तर पर उस विशाल बजट का कोई सकारात्मक असर होता नहीं दिख रहा।
Comments are closed.