मैक्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने एक साल पूरी होने के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस मनाया
LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नॉएडा में स्थित मैक्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने एक साल पूरी होने के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।इस अवसर पर, मैक्स मल्टी स्पेशलिटीअस्पताल, ग्रेटर नोएडा के डाक्टरों ने क्षेत्र में अस्पताल और रोगियों की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में मीडिया कोबताया कि मैक्स मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में डॉक्टर 24 घंटे अस्पताल के अन्दर बने रेसिडेंट्स में ही रहते है जिससे मरीज को किसी बक्त कोई भी परेशानी होती है तो डॉक्टर मरीज को उसी समय देख कर उसका ईलाज करते है ।और अस्पताल के महाप्रबंधक डा. पवन कुमार ने बताया कि मरीज का बेहतर ईलाज करना हमारा कर्तव्य है और प्राथमिकता भी है । कई मामलों में डाक्टरों को उपचार के लिए विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।जिससे भागदौड़ की जिंदगी में सभी लोगों को स्वास्थ्य बीमा कराना अति आवश्यक है। बीमा होने पर मरीज को ईलाज कराने की चिंता नहीं रहती है। कई बार पैसे की कमी से मरीज ईलाज नहीं करा पाता है। और जिसके कारण मरीज की मौत हो जाती है । मैक्स अस्पताल लोगों में कैंसर, कमांडो सर्जरी, गुर्दे की पथरी व गुर्दा प्रत्यारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है।
Comments are closed.