भारत तिब्बत सहयोग मंच के तत्वाधान में चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

भारत तिब्बत सहयोग मंच के तत्वाधान में आज (20 अक्टूबर 2016) चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया l
इस प्रदर्शन में 1962 के युद्ध में शहीद हुये सैनिकों को याद किया एवं नम आँखो से श्रधान्जली दी गई l
तीन मूर्ति से विरोध मार्च करते हुये सैकडों कार्यकर्त्ता चीन के खिलाफ नारे लगाते हुये चीनी दूतावास की ओर बढ़ रहे थे प्रदर्शनकारियों को पुलिस दल ने चाणक्य पुरी पुलिस स्टेशन के सामने ही रोक लिया जिसमें पुलिस एवं कार्यकर्त्ताओं की धक्का मुक्की भी हुई, प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री पंकज गोयल जी ने किया एवं संचालन दिल्ली के अध्यक्ष अनिल मोंगा जी ने किया l
श्री पंकज गोयल ने चीन और चीन की नीतियों की घोर निन्दा करते हुये कहा 1954 में हुआ पंचशील समझौता वह समझौता नहीं केवल धोका था जिसका परिणाम 1962 में चीन द्वारा अनेतिक रुप से हुये युद्ध के रुप में हमने झेला जिसमें बड़ी संख्या में हमारे सैनिकों ने शहादत दी और आतंकवाद के सिरमौर पाकिस्तान जिसे आज विश्व समुदाय ने बिल्कुल अलग थलग कर दिया लेकिन चीन ने जिस प्रकार पाकिस्तान का साथ दिया यह निंदनीय है पंकज गोयल जी ने चीन को कोसते हुये कहा सुधर जाओ नहीं तो जो हाल पाकिस्तान का हुआ है वो तुम्हारा भी होगा l साथ ही कहा तिब्बत को आजाद करो और तिब्बत में तिब्बतियों पर हो रहे जुल्म को बंद करो l
दिल्ली के अध्यक्ष अनिल मोंगा जी ने चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी के जल को रोके जाने की घोर निन्दा की और कहा चीन सुधर जा नही तो भारत की जनता करारा जवाब देगी अनिल जी ने कहा भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा देशभर में चीनी सामान के बहिष्कार का जो प्रचार किया है उससे चीनी सामान की खरीददारी में 20-25% की गिरावट आई है चीन नहीं माना तो भारत की जनता चीन के खिलाफ तैयार बैठी है l
प्रदर्शन में प्रमुख रुप से चौ. मांगे राम, अशोक शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, श्रीमती अरुणा रावत, श्रीमती लोपा मुद्रा, श्रीमती शशि तलवार, श्रीमती रीना धवन, श्रीमती संयुक्ता केसरी, गिरीश साहू आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे l

श्रीमती रितु गोयल
(अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख)
भारत तिब्बत सहयोग मंच

Comments are closed.