दिल्ली के एक वकील के घर इनकम टैक्स ने मारा छ ापा , पकडी गयी 125 करोड़ की काली कमाई

इनकम टैक्स वालो का धड़पकड़ अभियान कालेधन रखने वालों पर छापेमारी दिल्ली वकील के घर पर छापेमारी में मिला 125 करोड़ का काला धन

इनकम टैक्स विभाग ने साउथ दिल्ली में रहने वाले एक वकील के घर छापा मारकर 125 करोड़ रुपये की बेनामी रकम बरामद की है। इनकम टैक्स की निगाह में यह वकील उस वक्त आया था जब उसने लुटियन जोंस में 100 करोड़ रुपये का एक बंगला खरीदा था। वकालत की फीस से 100 करोड़ का बंगला खरीदने पर पहले ही इनकम टेक्स वालों का माथा ठनका था, इसके बाद उनकी खुफिया जानकारियां इकट्ठी की जाने लगीं।

प्रधानमंत्री के आग्रह के बाद भी आखिरी तारीख तक जब उक्त वकील ने काले धन की घोषणा नहीं की तो इनकम टैक्स ने छापा मार कर उक्त वकील के घर से 125 करोड़ रुपये का काला धन बरामद किया।

Comments are closed.