तहसील दिवस में कुल 295 समस्यायें दर्ज जिनमे से 25 का मौके पर निस्तारण:डीएम एनपी सिंह

LOKESH GOSWAMI

आज जिलाधिकारी एन पी सिंह द्धारा  सदर तहसील डाढा में तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुये जनता की समस्याओं का अनुश्रवण किया और मौके पर उपस्थित समस्त जिला स्तर के अधिकारियों को कड़े निर्देष दिये कि तहसील दिवस में दर्ज समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण कराया जाये और निस्तारण में किसी प्रकार का पक्षपात एवं लापरवाही न बरती जाये साथ ही समस्याकर्ता को भी निस्तारण की पूर्ण जानकारी लिखित रूप से दी जाये। श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में षिथिलता को बहुत ही गम्भीरता के साथ लेकर दोषी अधिकारी के विरूद्ध उच्च स्तरीय कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। श्री सिंह ने इस अवसर पर लम्बित समस्याओं की समीक्षा करते हुये पाया कि विगत दिवसों में आयोजित तहसील दिवस में प्राप्त 15 समस्यायें निस्तारण से लम्बित मिली, जिसमें चकबन्दी विभाग की 7, प्राधिकरण से सम्बन्धित 3, तहसील 2, विद्युत, प्रोबेषन एवं ब्लाक स्तर पर 1-1 समस्या लम्बित पायी गयी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कडे़ निर्देष देते हुये उन्हें एक सप्ताह के भीतर निस्तारित कर अनुपालन आख्या तलब की है। तहसील दिवस में रामपुर कलॉ के नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर वहॉ पर तालाब पर अबैध कब्जे की षिकायत की और बताया कि ग्राम में उपलब्ध तालाब पर चारदीवारी भी बनी हुयी है और दबंगों के द्वारा उसे ध्वस्थ कर अबैध कब्जा किया जा रहा है श्री सिंह ने इसे बहुत ही गम्भीरता से लिया और तत्काल उपजिलाधिकारी को इस सम्बन्ध में कड़ी कार्यवाही करने के आदेष दिये और दोषियों के विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराने को कहा। उन्होनें कहा कि तहसील दिवस का कार्यक्रम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है। सभी अधिकारी बहुत ही संवेदनषीलता के साथ कार्यवाही करें और विभागीय अधिकारियांे के पास तहसील दिवस में जो जन समस्यायें प्राप्त हो रही है उनके सम्बन्ध में सभी अधिकारी मौके पर जाकर पूर्ण तथ्यों की जानकारी कर उनका निराकरण करेगें। किन्ही कारणों वस यदि उनके द्वारा अधीनस्थ स्टाफ से जॉच करायी गयी हो तो समस्याकर्ता से फोन पर आवष्यक रूप से जानकारी कर उसकी संतुष्टता की जॉच कर ही तहसील मंे अपनी रिर्पोट प्रस्तुत करेगें। उन्होनें उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को भी इस सम्बन्ध में निर्देष दिये है कि उनके द्वारा भी निस्तारण के सम्बन्ध में अपने स्तर से भी गुणवत्ता की जानकारी करने के उपरान्त ही उन्हें अपलोड किया जाये। जिले भर में आयोजित तहसील दिवस के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि आयोजित तहसील दिवस में 295 जनसमस्यायें दर्ज हुयी है, जिसके सापेक्ष 25 का मौके पर ही निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से करा दिया गया है। दादरी में 131 समस्या दर्ज हुयी जिसके विरूद्ध 10 को मौके पर निस्तारित कराया गया है। इसीप्रकार जेवर में 115 के सापेक्ष 8 तथा सदर तहसील दिवस में 39 के
सापेक्ष 2 निस्तारित हुयी। नोएडा की स्थानीय जनता को सुविधा प्रदान करने के लिये नगर मजिस्टेªट नोएडा के कार्यालय में भी तहसील दिवस का आयोजन कराया जा रहा है जहॉ पर आज 10 जन समस्यायें दर्ज हुयी और 5 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया है। सदर तहसील दिवस में जिलाधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 प्रीतिन्दर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर बच्चू सिंह, परियोजना निदेषक डीआरडीए अवधेष सिंह यादव, जिला विकास अधिकारी डा राम आसरे, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह तथा अन्य जिला स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया।-

Comments are closed.