आई0आई0एम0टी0 कॉलेज में आज को बीटेक व फॉर्मेसी के छात्रों का ओरिंएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

LOKESH GOSWAMI  आई0आई0एम0टी0 कॉलेज में आज  को बीटेक  व फॉर्मेसी के छात्रों का ओरिंएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम का शुभारम्भ आई0आई0एम0टी0 ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मयंक अग्रवाल ने बीटेक व फॉर्मेसी के छात्रों को बताया कि हम चाहते है कि स्टूडेन्ट अपने सपने को साकार करें। बीटेक में प्रवेश लेने वाले छात्रों का सपना होता है कि वह एक कुशल इंजीनियर बनकर न सिर्फ अपना नाम रोशन करे, बल्कि वह अपने गांव, कॉलेज, अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने देश का नाम रोशन करें। बीटेक के डायरेक्टर डॉ0 अशोक श्रीवास्तव ने बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों को इंजीनिरिंग की विशेषताओ के बारे में बताया। बीटेक के डिप्टी डायरेक्टर श्री ए0पी0सिंह ने नये छात्रों को आगे बढ़ने का मार्ग दर्शन किया। डॉ0 एस0एन0 मिश्रा ने छात्रों को सेमेस्टर में अच्छे अंग प्राप्त करने के लिए उत्साहित किया। बी0टेक0 द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने नये छात्रों गर्म जोशी से स्वागत किया तथा अपने अनुभव शेयर किये।  इस अवसर पर डॉ0 मल्लिकार्जुन बी0पी0 डायरेक्टर फॉर्मेसी, आशीष गोपाल वर्मा, डॉ0 वी0के0 शुक्ला, तबस्सुम मैम, दिनेश यादव, महेन्द्र शर्मा, डॉ0 चन्द्रशेखर यादव, तथा आई0आई0एम0टी0 के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Comments are closed.