MUMBAI VARANASI KAMAYANI EXPRESS 5 BOGGIES FALLS INTO RIVER

मुंबई से वाराणसी जा रही कामायनी एक्सप्रेस के 5 डिब्बे नदी में गिरे-

भोपाल : इटारसी-मुंबई रेलवे ट्रैक पर हरदा खिरकिया के बीच काली माचक नदी पर ट्रैक धसकने से मुंबई-वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पुल से लटक गए हैं। कुछ डिब्बों के पानी में होने की सूचना है। इटारसी से दुर्घटना राहत गाड़ी रवाना की गई है। क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है और सड़क संपर्क भी टूटा हुआ है।

कामायनी एक्सप्रेस रात करीब 12.15 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई। इसकी सूचना रात करीब 12.30 बजे इटारसी स्टेशन पहुंची। ट्रेन में सवार जलगांव के जीतू राजानी ने बताया कि इंजन के नदी पार करने के बाद एस-4 के पीछे वाले डिब्बे नदी में गिरे हैं। नदी में बाढ़ का पानी है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद इटारसी से दुर्घटना राहत गाड़ी रवाना कर दी गई है। खंडवा से आ रहे शशिभूषण पंडित ने बताया खिरकिया से 11.07 मिनट पर गाड़ी निकली थी। मांदला और भिरंगी के बीच ट्रैक पर पानी था। उधर, दूसरे ट्रैक पर खंडवा जा रही चंडीगढ़-यशवंतपुर ट्रेन भी रोक दी गई है। रात 1 बजे कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव एवं एसपी प्रेमबाबू शर्मा दुर्घटनास्थल रवाना हो गए हैं।

Comments are closed.