एक्टिव सिटीज़न टीम द्धारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक दीप शहीदो के नाम कार्यक्रम का आयोजन 14 अगस्त को जीएम मॉल जगत फार्म
एक्टिव सिटीज़न टीम द्धारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक दीप शहीदो के नाम कार्यक्रम का आयोजन 14 अगस्त शाम 7 बजे जीएम मॉल जगत फार्म में आयोजित किया जायेगा। आजादी के लिए देश पर न्योछाबर होने बाले शहीदो के लिए ग्रेटर नॉएडा के निवासी को एक दीप जलाकर शहीदो को नमन करेंगे। इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि गाँव में तो पता ही नही चलता कि 15 अगस्त है या 26 जनबरी हम सब मिलकर त्योहारो कि तरह 15 अगस्त या 26 जनबरी,मनाये ग्रेटर नॉएडा के निवासी 1100 दीप जला कर शहीदो को नमन करेंगे । इसी के साथ राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ शहीदो की कुर्बानियो को याद किया जायेगा जिन शहीदो की वजह से हम सब लोकतंत्र की महक के साथ जी ,रहे है। क्योकि आज की युवाओ और बच्चो ने गुलामी का दंश नही देखा है। इसलिए इन युवाओ को आजादी का महत्व का आभास नही होता स्वतंत्रता दिवस एक पर्व तरह है। इनको हमें होली ,दीपावली , ईद ,क्रिसमस आदि त्योहारो की तरह धूम धाम से मनाये और आजादी को संजोकर रखने में देश को मजबूत करने में हम सब देशवासी अपनी जान कि भी बाजी लगा देते है। सभी ग्रेटर नॉएडा वासियो से निवेदन है कि शहीदो के नाम एक दीप जला कर अपनी भावना व्यक्त करे इस कार्यक्रम में ग्रेटर नॉएडा क्षेत्र के प्रशाशनिक अधिकारी और विभिन्न महकमों से सेवानिर्वित वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित होंगे इस कार्यक्रम के आयोजन में रोटरी क्लब ,रामलीला कमेटी ,आर्य समाज ,वरिष्ठ नागरिक समाज ,भारतीय योग संस्थान की सक्रीय भागीदारी रहेंगी। इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह ,हरेन्द्र भाटी ,अलोक सिंह,सौरभ बंसल,बिजेंद्र सिंह आर्या ,सुनील प्रधान ,विनोद कसाना ,राकेश सिंघल ,मनोज गर्ग ,रामचन्द्र भास्कर ,कर्नल एमपी शर्मा आदि संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे

Comments are closed.