जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कलैक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

LOKESH GOSWAMI

1

2

3

4 आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलैक्ट्रेट प्रांगण में सुबह 8 बजे जिलाधिकारी एनपी सिंह  ने ध्वजारोहण किया। पहली बार गौतमबुद्धनगर में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया । जिलाधिकारी एनपी सिंह की प्रेरणा गौतमबुद्धनगर में रंग लायी है ।जिलाधिकारी एनपी सिंह  ने देश के अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा की देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखने में पूरे भारत देश में एक साथ मिलकर शहीदों की शहादत को याद रखना चाहिए। यही एक ऐसा कार्यक्रम है जो सम्पूर्ण भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत नृत्य व संगीत कार्यक्रम पेश किये । कार्यक्रम का सफल संचालन डीएलआर भूपेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पवन मंगलम, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान आदि अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments are closed.