डीएनडी मामले पर प्राधिकरण का रवैया जनविरोधीः नवाब सिंह नागर
NOIDA ROHIT SHARMA
DATE-18-08-2015
नोएडा। सेक्टर 33 स्थित पूर्व मंत्री एंव जनहित मोर्चा के संरक्षक नवाब सिंह नागर के आवास पर डीएनडी टोल फ्री मामले को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आरटीआई द्वारा नोएडा प्राधिकरण से मांगी गई जानकारी से श्री नागर ने अवगत करवाया। बैठक को शुरू करते हुए श्री नागर ने कहा कि आरटीआई द्वारा प्राधिकरण की ओर से मिले जबाब से साफ होता है कि प्राधिकरण की मंशा डीएनडी टोल फ्री होने में सबसे बडी बाधा है। प्राधिकरण की गतिविधियां डीएनडी कंपनी को लाभ पहुंचाने की रही है और जनता से टकराने की। नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमारमण ने 5 मई 2015 को दो कमेटियों के गठन की घोषणा की थी। जिसमें एक को डीएनडी को दी गई जमीन की जांच करनी थी जो एससीईओ पीके अग्रवाल की अध्यक्षता में टीम गठित की गई थी। दूसरी स्टांप के संबंध में थी जिन्हें दस दिन में अपनी रिर्पोट देनी थी। किन्तु आरटीआई द्वारा मांगी गई सूचना के जबाब में सूचित किया गया कि अभी तक इस संबंध में कोई रिर्पोट उपलब्ध नहीं हुई है। इसी प्रकार 17 जून को मुख्य सचिव आलोक रंजन के साथ हुई बैठक के निर्णय की भी कोई सूचना प्राधिकरण को प्राप्त नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश शासन एंव एंव नोएडा प्राधिकरण जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। डीएनडी माले में प्राधिकरण का रवैया जनविरोधी बना हुआ है, जनता इसे बिल्कुल बर्दाशत नहीं करेगी। बैठक में मनोज कटारिया,साकेश शर्मा, दीपक विग, उसपी गुप्ता, सुनील नागर, सतेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Comments are closed.