भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में झाडू चलाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ अभियान चलाया है। इस अभियान में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। वहीं पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किसानों के धरने को अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा सदस्यता अभियान में 400 किसानों को पार्टी का सदस्य बनाया गया है।
बुधवार की सुबह परी चैक स्थित गुर्जर शोघ संस्थान में आम आदमी पार्टी के सदस्य मनवीर भाटी की अध्यक्षता में वेस्ट यूपी कार्यकारणी के कार्यकर्ताओं ने मीटिंग हुई। वहां पर किसान संघर्ष समिति के करीब 400 किसानों को पार्टी की सदस्यता दी गई। इस मौके पर किसानों ने पार्टी के उददेश्य को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद झाड़ूू चलाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ के तहत सैकड़ों कार्यकर्ता झाड़ूू लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने एंट्री गेट से ही झाडृू लगानी शुरू कर दी। इसके बाद जबरन डीएम ऑफिस के पास होते हुए बिल्डिंग में घूस गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की। हालांकि, पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को रोक दिया। बाकी जो अंदर गये थे, उन्होंने एडीएम प्रशासन और एसडीएम ऑफिस के बाहर सहित अंदर पूरी बिल्डिंग में झाडृू लगायी। वहां से वकीलों की तरफ से होते हुये आप कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस के बाहर चल रहे किसानों के समर्थन देते हुये धरने में शामिल हो गए।