आम आदमी पार्टी ने फिर उठाया नोटबंदी पर सवाल, पेश किए नए तथ्य
ROHIT SHARMA
नोटबंदी को लेकर फिर आज आप ने भाजपा पर निशाना साधा | वही आज आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पाण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया की सन 2010-11 में डेलरू (DE LA RU)कंपनी को देशद्रोही गतिविधियों के कारण ब्लैकलिस्ट किया गया।
पनामा लीक्स में इस कंपनी का नाम आया था । ये कम्पनी आईएसआई और आतंकवादियों को भी वहीँ कागज़ सप्लाई करती थी | वही आप के प्रवक्ता दिलीप पाण्डेय का कहना है की बीजेपी सरकार ने देशद्रोही डेलरू (DE LA RU)कंपनी को ब्लैक लिस्ट से वाइट लिस्ट करके नोटबंदी के समय नोट छापने का काम दिया । हमने इस बारे में कुछ महीने पहले हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूछा तो कहा गया कि ये झूठा प्रचार है। तब अरुण जेटली ने ट्वीट करके कहा था कि डेलरू कंपनी के सरकार का कोई लेना देना नहीं है। लेकिन अब हौसंगबाद में नोट छापने का जो कारखाना है सब्स्टेण्डर पेपर सप्लाई करने के मामले में उसने डेलरू कंपनी के खिलाफ मुकदमा किया है | साथ ही आप के प्रवक्ता दिलीप पाण्डेय ने कहा की भाजपा सरकार ने नोटबंदी के पीछे देशद्रोही कदम उठाया गया, जेटली जी को देश की जनता से माफ़ी माँगना चाहिए उन्होंने देश की जनता से झूठ बोला । इस मामले को लेकर दिलीप पाण्डेय ने सवाल खड़े किए जेटली जी अब तो बता दे की नोटबंदी के नाम पर देश से क्या क्या छुपाया है।