#AAP GOVT #ODDEVEN FORMULA WOULD A FIRE TEST FIR @AAMAADMIPARTY

जनवरी से 15 जनवरी तक दिल्ली की सड़कों पर एक दिन छोड़कर एक दिन सम विषम नंबर की प्राइवेट कारें चलेंगी. टू व्हीलर्स पर सरकार ने अभी फैसला नहीं लियाा है. 15 दिनों के ट्रायल के दौरान 200 जगहों से प्रदूषण की मॉनिटिरिंग की जाएगी. सरकार ने दावा किया है कि 25 दिसंबर तक प्रदूषण रोकने के लिए सरकार के सभी फैसलों का एलान कर दिया जाएगा.

दिल्ली सचिवालय में डेढ़ घंटे तक चली मीटिंग में 1 जनवरी से लागू किए जा रहे बड़े फैसलों पर एकराय बन गई है.. एक जनवरी से 1,3,5,7,9 यानि विषम और 2 जनवरी के दिन 0,2,4,6,8, नंबर की प्राइवेट कारें चलेंगे. सरकार का ये प्रयोग 15 दिनों तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा और रविवार के दिन सभी तरह की गाड़ियां सड़कों पर चल सकेंगी. टू व्हीलर्स और एनसीआर की गाड़ियों के विषय में अभी आखिरी फैसला नहीं लिया गया है. 15 दिनों के प्रयोग के दौरान सरकार दिल्ली की 200 जगहों से प्रदूषण के स्तर की मॉनिटिरिंग करेगी और उसी के हिसाब से आगे की रणनीति तय की जाएगी.

गोपाल राय, परिवहन मंत्री, दिल्ील

15 दिनों के इस प्रयोग के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत किया जाएगा.. 1000 कलस्टर बसें सड़कों पर उतारी जाएगी. इसके इलावा सीएनजी से चल रही करीब 9000 प्राइवेट कांट्रेक्ट बसों को चलाया जाएगा…10 दिसबर के दिन होने वाली अगली मीटिंग में डीएमआरसी भी सरकार को अपनी फ्रीक्वेंसी बढ़ाने से संबधित रिपोर्ट देगी. सरकार के फैसलों को लागू कराने के लिए पर्यावरण और सीविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को लगाया जाएगा. परिवहन मंत्री के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान पूरा सहयोग देने का वादा किया है

गोपाल राय, परिवहन मंत्री, दिल्ली

सरकार ने राजघाट और बदरपुर थर्मल पॉवर प्लांट को बदं करने का भी नोटिस जारी कर दिया है. अगले 7 दिनों में ये दोनों प्लांट बंद हो जाएंगे. सरकार ऑटो टैक्सी यूनियन के लोगों के साथ भी मीटिंग करेगी. सरकार का दावा है कि 25 दिसंबर से पहले परिवहन व्यवस्था का पूरा खांका लोगों के सामने रख दिया जाएगा… जिससे की किसी भी तरह की अफरा तफरी न मचें.

Comments are closed.