करोड़ों के बेनामी चंदे पर आप नेता संजय सिंह ने साधा कांग्रेस-भाजपा पर निशाना

ROHIT SHARMA

NEW DELHI: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने आज फिर कांग्रेस और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा | संजय सिंह का कहना है की देश के सबसे बड़े दो राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के खाते में 646.82 करोड़ रुपये की रकम ऐसी है, जिसे देने वालों का कोई अता पता नहीं है।

चुनाव सुधार संस्था एडीआर ने दोनों दलों की अज्ञात स्रोतों से आई रकम का यह आकलन चुनाव आयोग को दिए गए 2015-16 के वित्तीय वर्ष के रिटर्न के विश्लेषण से किया है। जिसको लेकर आप पार्टी चुनाव आयोग से मिलेगी | आप पार्टी की माँग है की अज्ञात स्रोतों से आई रकम की जाँच कराई जाए | दरसल भाजपा ने इस आय में 460.78 करोड़ रुपये अज्ञात स्रोतों से आने की बात कही है। वहीं कांग्रेस ने इस मद में 186.04 करोड़ रुपये घोषित किए हैं।

साथ ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया की पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को लेकर कठोर निंदा करी | वही इस हत्या की जाँच सीबीआई से करवा कर जल्द खुलासा करवाने के लिए सरकार से माँग की है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.