नई दिल्ली :– कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीन की भारी किल्लत के बीच आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें ऑक्सीजन मास्क पहने और लंबी-लंबी सांस लेते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में एक भावनात्मक अपील करते हुए उन्होंने केंद्र और हरियाणा सरकार से ऑक्सीजन प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह एक-दूसरे की टांग खींचने का समय नहीं है, बल्कि एक साथ काम करने का समय है।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि सौरभ भारद्वाज को तीन-चार दिन पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में आप नेता को ऑक्सीजन मास्क पहने और सांस लिए हांफते देखा जा सकता है। भारद्वाज ने कहा कि जिस अस्पताल में वह भर्ती हैं, उसमें केवल तीन घंटे के लिए ऑक्सीजन बची है।
जिस अस्पताल में मुझे भर्ती कराया गया है, उसके पास केवल तीन घंटे की ऑक्सीजन बीच है। जब मैंने इस मास्क को हटाया, तो मुझे ऐसा लगा कि जैसे कि गैर तैराक को एक पूल में धकेल दिया गया था और वह सांस के लिए हांफ रहा था।
भारद्वाज ने वीडियो में कहा कि मैं केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार से अपील करूंगा कि ऑक्सीजन को न रोकें। बहुत सारे लोग ऑक्सीजन पर निर्भर हैं और ऑक्सीजन के बिना, ये लोग वैसे ही मर जाएंगे जैसे मछलियां पानी के अभाव में मर जाती हैं। यह समय सभी के लिए एक साथ काम करने का है, एक-दूसरे की टांग खींचने का नहीं है।