Delhi Budget – 2020 : सरकारी स्कूलों में बनाए जाएंगे 20,000 नए क्लासरूम , और भी हुईं घोषनाएं
Rohit Sharma / Lokesh Goswami Tennews New Delhi :
दिल्ली :– दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए पेश बजट में इस बार भी शिक्षा पर खासा जोर दिया है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के दौरान कहा कि हैप्पीनेस क्लास और उद्यमिता व देश भक्ति पाठ्यक्रम को बढ़ावा दिया जाएगा।
वही वरिष्ठ कक्षाओं के लिए अखबार उपलब्ध कराया जाएगा , बच्चों को अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण किया जाएगा , इस पर 12 करोड़ की राशि खर्च होगी , डिजिटल क्लासरूम बनाने पर 100 करोड खर्च किये जायेंगे।
साथ ही इस बार 20 हजार नए क्लासरूम भी बनाए जाएंगे। इसी के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए दिल्ली के लिए अपना राज्य बोर्ड बनेगा। सबसे पहले वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने सदन में वर्ष 2019-20 का आर्थिक सर्वेक्षण रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह ऐसे समय मे बजट रख रहे हैं, जब पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। 15 हजार लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
उन्होंने दिल्ली सरकार की पिछले पांच साल की उपलब्धियां गिनानी शुरू कर दी हैं। उन्होंने कह शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। वैसे हर क्षेत्र पर फोकस किया गया है।
कोरोना वायरस के चलते विधानसभा में विधायक कम से कम एक मीटर की दूरी पर बैठे हैं। विधायकों के लिए 18 कुर्सियां भी अलग से लगाई गई हैं। इसी के साथ पूरी विधानसभा को सैनिटाइज़ भी किया गया है। सिर्फ एक घंटे तक ही बजट सत्र चलेगा।