पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा पर की गयी गलत टिप्पणी को लेकर आप पार्टी ने किया बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन

Ten News Network

नई दिल्ली :– भाजपा द्वारा प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के खिलाफ की गयी गलत टिप्पणी को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने आज प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि यह प्रदर्शन बीजेपी के मुख्यालय पर होना था, लेकिन भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिसके चलते प्रदर्शनकारियों को आधे रास्ते में रोक दिया गया।

दरअसल, कल भाजपा के एक प्रवक्ता ने ‘चिपको आंदोलन’ के प्रणेता बहुगुणा के लिए भारत रत्न की मांग करने को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा, जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने पलटवार करते हुए भाजपा पर बहुगुणा को लेकर ”अपमानजनक भाषा” का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

भाजपा प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गलती से ‘भारत रत्न’ को रेवड़ी का पैकेट समझ लिया है और जहां भी वह जाते हैं इसे वितरित करते हैं।

साथ ही अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा भाजपा मुझे जो गाली देनी है दे सकती है, लेकिन सुंदरलाल बहुगुणा के संदर्भ में ऐसी ओछी बात करना सही नहीं है। वही इस मामले में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीजेपी ने प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के खिलाफ गलत टिप्पणी की है , बीजेपी सरकार को माफी माँगने चाहिए, जो बीजेपी ने प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का अपमान किया है, उसे बर्दाश्त नही किया जाएगा ।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने का अनुरोध करने के बाद उनके और कुछ भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग चल रही है। भाजपा नेता प्रवेश सिंह ने केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि वह ”भारत रत्न” को लेकर राजनीति नहीं करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.