यशवंत सिन्हा के लेख को मोहरा बना आम आदमी पार्टी ने देश की अर्थयवस्था पर उठाए सवाल

Galgotias Ad

Lokesh Goswami | Rohit Sharma New Delhi :

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्धाज ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया की देश की अर्थव्यवस्था चिंताजनक होती जा रही है | भारत के दो पूर्व वित्त मंत्रियों, यशवंत सिन्हा और पी चिदंबरम, दोनों ने पूर्व में कम से कम 10 केंद्रीय बजट प्रस्तुत किए हैं, दोनों पूर्व वित्त मंत्रियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता ज़ाहिर की है।

यशवंत सिन्हा ने अपने एक लेख के ज़रिए ज़ाहिर किया है कि पिछले कई महीनों से देश के कई प्रमुख अर्थशास्त्री बोल रहे हैं कि – भारतीय अर्थव्यवस्था बेहद नाज़ुक स्थिति में पहुंच चुकी है, और भविष्य में ये बर्बादी की तरफ़ जा रही है।भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है, जो निश्चित रुप से एक राष्ट्रीय चिंता का विषय है। यहां कोई पार्टी विशेष का मुद्दा नहीं है, बल्कि चिंता इस बात की है कि वर्तमान में केंद्र सरकार को चलाने वाले व्यक्तियों को आर्थिक नीतियों की कोई जानकारी ही नहीं है।

साथ ही सौरभ भारद्धाज ने मोदी सरकार और वित्त मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुण जटेली को चार -चार मंत्रालय दिए है | वित्त मंत्रालय के पास इतना समय नहीं होता है की और मंत्रालय संभाल सके | क्योकि भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है | वही वित्त मंत्री अरुण जेटली को लेकर कहा की हमारे वित्त मंत्री के पास बहुत समय है लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था को उनके पास कोई समय नहीं है | भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में सोचना चाहिए और जल्द से जल्द इस पर कार्य करना चाहिए |

Leave A Reply

Your email address will not be published.