दुर्गेश पाठक का बयान , एमसीडी नही दे रही है दिल्ली के सफाई कर्मचारियों को मास्क, पीपीई किट

Ten News Network

नई दिल्ली :– आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भाजपा शासित एमसीडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की एमसीडी अपने सफाई कर्मचारियों, डीबीसी के कर्मचारियों को एक मास्क, एक फेस शिल्ड, पीपी किट और एक-एक ग्लव्स तक नहीं दे रही है।

 

जब डॉक्टर और नर्स कोरोना में काम करते हैं तो 14 दिनों के बाद उन्हें किसी होटल में रखा जाता है जहां पर वह खुद को ठीक कर के फिर से लोगों की सेवा में वापस आ सकें।

 

भाजपा की एमसीडी के अस्पतालों में काम करने वाले कुछ डाक्टरों को जब होटल में रखा गया तो भाजपा की एमसीडी ने वहां का बिल तक नहीं भरा। ये सभी कर्मचारी अपनी जान की बाज़ी लगाकर दिल्ली निवासियों की रक्षा करते हैं।

 

लेकिन यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि भाजपा कि एमसीडी उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दे रही है। मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण हमारे कोरोना वॉरियर कोरोना से ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। भाजपा पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है।

 

दुर्गेश पाठक ने आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा की एमसीडी से सभी कोरोना वॉरियर और डीबीसी के सभी कर्मचारियों के लिए जल्द से जल्द मास्क, पीपी किट, ग्लव्स, फेस शिल्ड आदि सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.