NEW DELHI (07/01/2022): आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 2017 एमसीडी चुनाव में मनोज तिवारी और BJP ने अपने संकल्प पत्र में झूठ बोले हैं जिसका सच आज जनता के सामने आ गया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी ने कहा था कि हमने अपने सभी करप्ट पार्षदों का टिकट काट दिया है और उनके रिश्तेदारों को भी टिकट नहीं दिया जाएगा।
चुनाव से पहले बीजेपी ने कहा था कि हम केंद्र से सीधा फंड लाकर एमसीडी को देंगे लेकिन आज तक ऐसा हुआ नहीं है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली वालों के साथ धोखा किया है।
सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि एमसीडी के मेनिफेस्टो एवम् मनोज तिवारी के वीडियो से स्पष्ट है कि BJP ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है। केंद्र भी एमसीडी के झूठ और भ्रष्टाचार से परिचित है तभी तो केंद्र ने एमसीडी को ₹1 का भी फंड नहीं दिया है।
केंद्र सभी निगमों को ₹400/व्यक्ति हर साल देती है, पिछले 15 सालों का 25000 करोड़ का फंड बनता है।