आप की मांग, दिवाली से पहले कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान करे एमसीडी

Ten News Network

Galgotias Ad

दिवाली से ठीक पहले आज आम आदमी पार्टी के नेताओं ने नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में उत्तर और दक्षिण दिल्ली नगर निकायों के मुख्यालय सिविक सेंटर पर प्रदर्शन किया।

विरोध जता रहे आप नेताओं और पार्षदों ने नगर निकायों के कर्मचारियों को तत्काल वेतन भुगतान किए जाने की मांग की। दिल्ली में तीन नगर निकायों उत्तर, पूर्व और दक्षिण दिल्ली नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी भाजपा का शासन है, जबकि आप इन निगमों में प्रमुख विपक्षी पार्टी है।

आप पार्षद विकास गोयल ने आरोप लगाया कि एमसीडी कर्मचारियों को पिछले दो-तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा की दिवाली बस दो दिन दूर है और एमसीडी कर्मचारी चाहे वह सफाई कर्मचारी हों, डीबीसी कर्मचारी हों, या फिर शिक्षक, नर्स एवं अन्य लोग हों – सभी अपने वेतन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्हें पिछले दो-तीन महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। यह उनके साथ अन्याय है। हम निगम के कर्मचारियों के वेतन को तत्काल जारी करने की मांग करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि आप के सभी पार्षद और कार्यकर्ता त्योहार से पहले एमसीडी कर्मचारियों को वेतन जारी करने के लिए नगर निकायों पर दबाव बनाने के मकसद से यहां एकत्र हुए हैं। धरना के सभी पार्षदों ने कहा की एमसीडी कर्मचारी को जल्द से जल्द वेतन दिया जाए। दिवाली महज दो दिन बाद है ऐसे में क्या एमसीडी द्वारा कर्मचारियों को दो दिन में वेतन का भुगतान संभव होगा ये देखने वाली बात है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.