दिल्ली : प्लाज़मा डोनेट करने को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अपील , पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली :– कोरोना वायरस महामारी का कोई इलाज अब तक नहीं मिल सका है। वैक्‍सीन के अलावा, कई दवाओं को कोविड मरीजों के इलाज में इस्‍तेमाल किया जा रहा है। गंभीर मरीजों के इलाज की खातिर कई जगह प्लाज्मा थेरेपी का इस्‍तेमाल किया जा रहा है।

 

इस थेरेपी के जरिए कोरोना से जंग जीत चुके एक व्यक्ति का प्लाज्मा दूसरे कोरोना मरीजों की जान बचा सकता है। अगर दिल्‍ली के भीतर किसी कोरोना मरीज को प्‍लाज्‍मा चाहिए तो सरकार ने व्‍यवस्‍था की है।

 

प्‍लाज्‍मा बैंक से किसी भी ब्‍लड ग्रुप का हाई क्‍वालिटी प्‍लाज्‍मा मुफ्त में लिया जा सकता है। वही इस प्लाज़मा को लेकर आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और विधायक दिलीप पांडेय ने कोरोना की जंग जीतने वालों से अपील की , उन्होंने आग्रह किया कि वो प्लाज़मा डोनेट करें , जिससे संक्रमितों की जान बचाई जा सके।

 

आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने का एक ही उपाय है वो है प्लाज़मा , जो कोरोना महामारी में ठीक हुए है वो लोग प्लाज़मा डोनेट करें , उस प्लाज़मा से दूसरा संक्रमित व्यक्ति ठीक हो जाएगा। ये हमने देखा है कि दिल्ली में जब प्लाज़मा की शुरुआत हुई तो सबसे ज्यादा ठीक हुए थे मरीज।

 

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद इस मामले को मोनिटरिंग कर रहे है। सभी स्वास्थ्य विभागों को निर्देश दिया है कि प्लाज़मा को लेकर लोगों को जागरूक करें । साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.