हिमालयन रैली पर आधारित रोमांचक फिल्म परसों होगी रिलीज़, जाने क्या है इसमें ख़ास !

LOKESH GOSWAMI

NEW DELHI: हिमाचल की खूबसूरत वादियों व कलाकारों से गुलजार बॉलीवुड फिल्म द रैली आठ सितंबर को रिलीज होगी। हिमालयन रैली पर आधारित फिल्म की अधिकतर शूटिंग मनाली में हुई है। फिल्म में हिमाचल के कई कलाकारों ने काम किया है, जिसमें मंडी, बिलासपुर व सुंदरनगर के रंगमंच से जुड़े नामी कलाकार शामिल हैं।

प्रसिद्ध निर्देशक दीपक आनंद द्वारा निर्देशित द रैली में अभिनेता मिर्जा व अभिनेत्री अर्शिन मेहता मुख्य भूमिका में हैं। मनजीत मन्ना व अभिषेक ने जहां फिल्म में हीरो के दोस्त भूमिका निभाई है, वहीं अश्मिता राज हीरो की बहन के रूप में नजर आएंगी। ऑनलाइन ऑडिशन के माध्यम से कलाकारों का चयन फिल्म में किया गया था, जिसमें हिमाचल के रमेश रजनू व राजकुमार का विशेष योगदान रहा। मनाली की वादियों में फिल्म की शूटिंग पिछले वर्ष अक्टूबर व इस वर्ष फरवरी में की गई थी। यह पहली बार हुआ है कि किसी बॉलीवुड फिल्म की अधिकतर शूटिंग हिमाचल में ही हुई है। हिमालयन रैली पर आधारित यह इंडस्ट्री की पहली फिल्म है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.