बढ़ते कोरोना के मामलों पर एम्स के निदेशक ने जताई चिंता , कहा – दिल्लीवासी रहे सावधान

Ten News Network

नई दिल्ली :– एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने दिल्ली में कोरोना के मामलों को लेकर युवाओं को और ज्यादा सचेत रहने को कहा है। रणदीप गुलेरिया का कहना है कि कोरोनावायरस युवाओं को और ज्यादा गिरफ्त में ले रहा है , हालांकि युवाओं में इसके लक्षण कम है , लेकिन फिर भी सचेत रहने की ज्यादा आवश्यकता है।

 

उनका कहना है कि संक्रमण अधिक उम्र वाले लोगों को फैल सकता है और लक्षण भी गंभीर किस्म के हो सकते हैं उन्होंने कहा अगर ऐसा हुआ तो स्वास्थ्य संस्थानों पर और भी बोझ पड़ सकता है।

 

कोरोना महामारी को देखते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों में तरह तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। साथ ही लॉकडाउन के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है।

 

जिसको लेकर डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। हालात को देखते हुए और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.