नई दिल्ली :– झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद रहे अजोय कुमार ने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर फिर से कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है । आपको बता दें कि अजोय कुमार ने 2019 में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे ।
दरअसल, लोकसभा चुनावों में शर्मनाक हार के बाद झारखंड में कांग्रेस दो गुटों में बंट गई थी। एक गुट अजोय कुमार का था तो दूसरा पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय का।
इसके बाद रामेश्वर उरांव को कांग्रेस ने झारखंड में अपना अध्यक्ष बना दिया था। इसके बाद से ही अजोय पार्टी से नाराज थे और अगस्त माह में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
आम आदमी पार्टी ने अजोय कुमार के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए बिना देरी के उन्हें कुछ ही दिन बाद पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता भी घोषित कर दिया था।
वही अब आम आदमी पार्टी में उन्हें अपना भविष्य नज़र नही आ रहा था तो अब कांग्रेस पार्टी को फिर से जॉइन कर लिया । फिलहाल कांग्रेस पार्टी की तरफ से उनके लिए द्वार खुले हुए थे ।
