All India Bank Officers and Employees strike from August 22
*22 अगस्त 2017 को बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल।*
22 अगस्त 2017 की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आहवाहन बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संयुक्त संघठन , यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने किया है। इसमे 5 कर्मचारियों के और 4 अधिकारी संगठन शामिल हैं और इन संगठनों के 10 लाख बैंक कर्मचारी अधिकारी शामिल होंगे।
हड़ताल की प्रमुख मांगें हैं :
* बैंकों का निजीकरण ना किया जाये।
* बैंको का मर्जर ना किया जाये।
* बैंकों में सभी पदों पर भर्ती की जाये ।
* बैंकों में अनुकंपा आधार पर नियुक्तियां की जाएं।
* नोटबंदि के दौरान किये गये अतिरिक्त काम का ओवरटाइम दिया जाये ।
सरकार द्वारा इस हड़ताल को टालने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाए गए। इसलिए इस हड़ताल के कारण कस्टमर्स को होने वाली दिक्कतों के लिए सीधे सरकार जिम्मेवार होगी। क्योंकि यूनियंस ने इस हड़ताल के लिए 3 अगस्त को नोटिस दिया था।
यदि सरकार इन मांगों को नही मानती तो आने वाले दिनों में और भी हड़ताल हो सकती हैं।
अशवनी राणा
उपाध्यक्ष,
नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स
9810728787