नोएडा में डिवाइडर में टकराकर पलटी एम्बुलेंस , मरीज को लेकर जा रही थी दिल्ली , चालक घायल

Ten News Network

नोएडा :– नोएडा में आज भीषण हादसा देखने को मिला। आपको बता दें कि महामाया फ्लाईओवर के पास एक एम्बुलेंस डिवाइडर में टकराकर पलट गई। आपको बता दें कि एम्बुलेंस के अंदर मरीज था , जिसका ईलाज कराने के लिए नोएडा से दिल्ली एम्बुलेंस जा रही थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मरीज को तुरंत दिल्ली के अस्पताल भर्ती कराया , साथ ही इस हादसे में घायल चालक को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को एक्सप्रेसवे से हटावा दिया है।

नोएडा सेक्टर-39 कोतवाली के प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि आज की सुबह करीब 8 बजे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक एंबुलेंस हादसे का शिकार हुई है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक एंबुलेंस महामाया फ्लाईओवर के पास डिवाइडर में टकराकर पलट गई। इस हादसे में चालक को मामूली चोट आई है। वहीं एंबुलेंस में मौजूद मरीज को दिल्ली में रेफर कर दिया है।

आजाद सिंह तोमर ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर निर्माण का काम चल रहा है। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस और नोएडा ट्रैफिक पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को एक्सप्रेसवे से हटावाया है। एक्सप्रेसवे पर हादसा होने के कारण इस समय तक यातायात प्रभावित है। जिसको पुलिस सामान्य करने में लगी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.