किसान महासम्मेलन में पहुंचे अन्ना हजारे, मोदी सरकार पर साधा निशाना
Lokesh Goswami | Rohit Sharma New Delhi :
किसानो की समस्याओ को लेकर आज नव निर्माण किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रथम राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन दिल्ली में किया गया | इस महासम्मेलन में समाजिक कार्यकर्त्ता अन्ना हज़ारे पहुँचे | साथ ही अन्ना हज़ारे ने किसानो को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा |
उन्होंने कहा की भाजपा सरकार देश के लोगों के साथ धोखा कर रही है, एक नागरिक प्रधानमंत्री पर किस तरह विश्वास करेगा. उन्होंने एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा, भारत एशिया में भ्रष्ट देशों की लिस्ट में ऊपर है | अब मेरा पीएम के वादों से विश्वास उठ गया है, मैं उन्हें पत्र लिखता रहा और वादों की याद दिलाता रहा | लेकिन भाजपा सरकार ने कुछ नहीं सुना | साथ ही अन्ना हज़ारे ने कहा की मोदी ने कहा था की देश के सभी लोगों के खाते में 15 -15 लाख रूपये आएंगे लेकिन क्या हुआ अभी तक 15 रूपये तक नहीं आए | वही अन्ना हज़ारे ने किसानोँ की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा की अगले साल जनवरी या फरवरी में मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे | साथ ही अन्ना हज़ारे इन तीन महीनो के अंदर पुरे देश के हर राज्यों में जाकर किसानों को जागरूक कर और एक विशाल आंदोलन की तैयारी करेंगे |