क्राइम कैपिटल बना बिहार, पटना में वकील के मुंशी की हत्या

Ten News Network

पटना में एक वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या करके बदमाश फरार हो चुके हैं। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

बात यदि पूरी घटना की करें तो दानापुर कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकील के मुंशी बुधवार को दानापुर कोर्ट जा रहे थे पर इसी बीच जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवा-ब्रह्मास्थानी मोड़ के निकट अपराधियों ने मुंशी की गोली मारकर हत्या कर डाली, और गोली मारने के उपरांत अपराधी बाइक पर बेहद बेशर्मी से हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

पटना में इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या की गुत्थी अब तक सुलझी भी नहीं थी कि पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में इस हत्या को बदमाशों ने अंजाम दे दिया है बीते 8 दिनों के भीतर ही पटना में हत्या की यह दूसरी वारदात है।

इस घटना के बारे में फुलवारीशरीफ एसडीपीओ मनीष कुमार ने कहा की शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में भूमि विवाद में हत्या की बात सामने आई है, परिजनों द्वारा कुछ लोगों का नाम दिया गया है, और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.