दिल्ली : एम्स अस्पताल में फिर एक बार मरीज ने की आत्महत्या , पुलिस जाँच में जुटी

ROHIT SHARMA

नई दिल्ली :– दिल्ली का एम्स अस्पताल सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा है, जी हाँ एम्स अस्पताल में कई मरीजों ने आत्महत्या की है । वही आज फिर एक नया मामला सामने आया है , दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार मृतक राजमणि मध्य प्रदेश के सतना का रहने वाला था। पांच-छह महीने पहले उसकी आंत का ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद से ही वह एम्स में भर्ती था।

आज उसने अस्पताल के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.